सीतामढ़ी, मई 22 -- रमेश कुमार परिहार। शराब के विरुद्ध चलाए जा रहा है अभियान में एसएसबी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रखंड के कन्हवां एसएसबी कंपनी हेडक्वार्टर अंतर्गत सिरसिया बीओपी कैंप के जवानों ने 4800 बोतल नेपाली शराब जप्त किया है।एसएसबी जवानों ने 9 बाइक भी जप्त किया है। शराब की यह बड़ी खेप 9 बाइक पर बोरियों में भरकर नेपाल से भारत लाया जा रहा था। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 309/16 के समीप पहले से नाका ड्यूटी में तैनात जवानों ने बाइक एवं शराब को जप्त किया। हालांकि इस दौरान सभी 9 बाइक का चालक नेपाल की सीमा में भाग निकला। यह भी पढ़ें- 4800 बोतल शराब व नौ बाइक जब्त, तस्कर फरार एसएसबी ने जप्त शराब एवं बाइक को अग्रिम कार्रवाई के लिए बेला पुलिस के हवाले कर दिया है। बेला पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर ली है। जानकारी के म...