सीतामढ़ी, अप्रैल 14 -- परिहार। सहसराम एसएसबी कैंप के जवानों ने 480 बोतल नेपाली शराब और दो ऑटो के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के सुहई गांव निवासी मोहम्मद नसीम शेख, आजमगढ़ गांव निवासी गुंजन कुमार, बोली गांव निवासी गोविंद कुमार और रुनीसैदपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी अशोक कुमार सिंह के रूप में हुई है। एसएसबी ने जब्त शराब, ऑटो एवं गिरफ्तार आरोपितों को अग्रिम कार्रवाई के लिए परिहार पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर करने के साथ ही सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब की बड़ी खेप लेकर तस्कर आने वाले हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल : 1590 बोतल नेपाली शराब, दो बाइक-एसयूवी जब्त, तस्कर फरार सूचना के आलोक ...