आगरा, जून 17 -- नमक की मंडी स्थित चांदी कारोबारी ने अपने व्यवसायिक साझेदार पर करीब 48.73 लाख रुपये की चांदी का भुगतान न करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। रोशनलाल प्लाजा, नमक की मंडी स्थित नोइल ट्रेडर्स के प्रोपराइटर श्याम गुप्ता ने अपनी तहरीर में बताया कि उनका चांदी के व्यापार है। उनके लंबे समय से कुशल गुप्ता निवासी नाला पीपल मंडी, आगरा के साथ कारोबारी संबंध रहे हैं। दोनों के बीच आपसी विशवास के आधार पर नकद और उधारी में लेन-देन होता रहा है। शिकायत के अनुसार मई 2025 में दो अलग अलग बिलों के माध्यम से कुल 98.625 किलोग्राम चांदी की आपूर्ति की गई थी। इनमें 11 मई 2025 का 20.87 लाख रुपये तथा 16 मई 2025 का 27.85 लाख रुपये का बिल शामिल है। दोनों बिलों की कुल राशि 48.73 लाख रुपये बताई गई है, जिसका भुगतान अब तक...