48.3 डिग्री की आग में झुलसा बाड़मेर; दुकानदारों ने बदला समय, उद्योग प्रभावित
नई दिल्ली, मई 25 -- राजस्थान के सबसे गर्म इलाकों में गिने जाने वाले बाड़मेर में इस बार गर्मी सिर्फ तापमान नहीं बढ़ा रही, बल्कि लोगों की जिंदगी और कारोबार की चाल भी बदल रही है। मई के महीने में कई दिन देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहने वाले बाड़मेर में हालात ऐसे हैं कि बाजार सुबह खुल रहे हैं और दोपहर होते-होते सन्नाटा छा जा रहा है। दूसरी ओर, जिले की पहचान बन चुका अजरक प्रिंट उद्योग भी भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। 12 मई को बाड़मेर का तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद से लगातार तेज गर्मी का असर शहर की रोजमर्रा की गतिविधियों पर साफ दिखाई देने लगा। अब नौतपा की शुरुआत के साथ लोगों की चिंता और बढ़ गई है।सुबह की रौनक, दोपहर का सन्नाटा बाड़मेर के मुख्य बाजारों का दृश्य इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। जहां सामान्य दिनों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.