48 सीटीईटी सफल छात्राध्यापक व अध्यापिकाओं को मिला सम्मान
अररिया, मई 7 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता फारबिसगंज के बी.एड. विभाग में 'यादें 2026' के तहत फेयरवेल सह एक्सीलेंस सेरेमनी 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएड प्रथम वर्ष 2025-27 के छात्र-छात्राओं ने द्वितीय वर्ष 2024-26 के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी। वहीं फरवरी 2026 में आयोजित सीटीईटी परीक्षा में सफल हुए 48 छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार यादव एवं विभागाध्यक्ष डॉ. विपीन कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम' के गायन से हुई। इसके बाद गुंजा कुमारी एवं अन्य छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं दिव्या द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने दर्शकों का मन मो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.