48 वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में गुलनबीद ने जीता सिल्वर
देवघर, अक्टूबर 4 -- सारठ,प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम पंचायत कचुवाबांक निवासी गुलनबीद खान ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित 48 वीं नेशनल आर्म रेशलिंग चैंपियनशिप में 65 किलोग्राम भार कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम कर गांव, समाज, क्षेत्र एवं झारखंड का नाम रौशन किया। इस बाबत उन्होंने बताया कि 48 वीं राष्ट्रीय आर्म रेशलिंग चैंपियनशिप का आयोजन तीन से पांच अक्टूबर को शेर ए कश्मीर इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था। जिसमें झारखंड समेत देश के सभी क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें झारखंड के सभी जिलों से कुल 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। छोटे से गांव कचुवाबांक में जन्मे गुलनबीद खान पिता सरफराज खान ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खेल के दूसरे दिन 65 किलोग्राम भार कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीत लिया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.