48 लाख स्वीकृत होने के बाद भी मुंडेरा में शुरू नहीं हुआ काम
प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। विकास कार्यों के लिए छह माह पहले 48 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बावजूद मुंडेरा गांव में अब तक काम शुरू नहीं हो सका। हर बार ग्रामीण आते हैं और अधिकारी आश्वासन देकर ग्रामीणों को लौटा देते हैं।
ग्रामीणों की शिकायतें नगर आयुक्त साईं तेजा ने ग्रामीणों को गांव में सड़क, नाली आदि के काम जल्द शुरू करने का एक बार फिर आश्वासन दिया। नगर आयुक्त को ज्ञापन देने के बाद ग्रामीणों के साथ आए भारतीय किसान यूनियन (हिन्दुस्तान) के जिलाध्यक्ष विनोद दिनकर ने बताया कि छह महीने से अलग-अलग कामों के लिए राशि जारी करने का आश्वासन दिया जा रहा है। काम शुरू करने के लिए छह महीने में 11 बार आ चुके। जब ज्ञापन देते हैं तो शीघ्र काम शुरू करने का आश्वासन दे दिया जाता है। नगर निगम के इंजीनियर फोन भी नहीं उठाते। अब काम शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.