48 लाख धोखाधड़ी में आभूषण कारोबारी धराया
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वैशाली जिले के वैशाली थाने की पुलिस ने 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में नामजद आरोपी आभूषण कारोबारी भरत साह को पकड़ा है। वह नगर थाना क्षेत्र के केदारनाथ रोड भारत माता गली का रहने वाला है।वैशाली थानेदार इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने नगर थाने की पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा है। पुलिस उसको अपने साथ वैशाली ले गयी है। इस मामले में भरत साह का पुत्र ऋषभ भी नामजद आरोपी है। जानकारी के अनुसार, वैशाली जिला के बेलसर थाने में रामपुर होरिल निवासी सुबोध कुमार सिंह ने 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें बताया था कि आरोपी भरत साह से उसका पुराना पारिवारिक संबंध था। सात मई 2025 को उसकी पुत्री की शादी थी। इसमें उपहार स्वरूप पुत्री को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.