वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ठठेरी बाजार के बसंती कटरा निवासी सर्राफ की शिकायत पर चौक पुलिस ने 48 लाख रुपये के सोना गबन में दंपति और उसके बेटे पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि सर्राफ के कर्मचारी ने अपनी पत्नी एवं बेटे के साथ सोना चोरी किया है।सर्राफ राधाकृष्णन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनकी एक शाखा प्रयागराज के मीरगंज में है। गोला दीनानाथ निवासी सकलदीप यादव उनका कर्मचारी है। वह उनके यहां 20 साल से काम करता है। उसे बीते 26 मार्च को प्रयागराज वाली दुकान से गहने लाने के लिए भेजा गया था। वह जब लौटा तो उसके पास से 48 लाख रुपये कीमत का 319.340 ग्राम फाइन सोना कम मिला। यह भी पढ़ें- सराफा ने बैंक मैनेजर के रुपये-अंगूठी हड़पी पूछताछ करने पर उसने इधर-उधर की बात करनी शुरू कर दी। सर्राफ का आरोप है कि सकलदीप ने अपने पुत्र सोनू यादव एव...