48 मास्टर ट्रेनर देंगे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण
प्रयागराज, अगस्त 17 -- प्रयागराज। समेकित शिक्षा के अंतर्गत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से राज्य शिक्षा संस्थान में तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का उद्घाटन सोमवार को प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप ने किया। इसमें प्रशिक्षित 48 मास्टर ट्रेनर जिले में कार्यरत 684 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण देंगे। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में दिव्यांग एवं अन्य बच्चों के लिए अधिक समावेशी और सहयोगात्मक वातावरण तैयार करने में सहायता मिलेगी। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विकास पांडे, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. नीतू सिंह, अमरेंद्र सिंह, रेनू सिंह, सुदर्शन एवं वीरेंद्र पाल उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.