48 भूमिहीनों को विधायक ने दिया बासगीत पर्चा
भागलपुर, अगस्त 17 -- सन्हौला, संवाद सूत्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सन्हौला प्रखंड के 48 भूमिहीन परिवारों को सन्हौला अंचल द्वारा बंदोबस्ती का पर्चा दिया गया। कहलगांव विधायक ई. शुभानंद मुकेश के हाथों बासगीत पर्चा वितरण किया गया। विधायक शुभानंद मुकेश ने कहा कि सरकार की यह बहुत अच्छी पहल है। इससे ऐसे परिवार जो भूमिहीन हैं, उन्हें घर-मकान बनाने के लिए सरकार जमीन उपलब्ध करा रही है। सन्हौला के अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय ने बताया कि वैसे भूमिहीन परिवार, जिनके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है, उन्हें आवास के लिए दो डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई गई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: स्वतंत्रता दिवस पर 48 भूमिहीनों को दी गई वासगीत पर्चे यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर 43 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा यह भी पढ़ें- गोरौल में 48 भूमिहीनों को दी गई द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.