समस्तीपुर, जून 22 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला कुंड गांव से पुलिस ने सोमवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर अनिल सिंह के घर में छापेमारी कर 48 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। वहीं छापेमारी टीम में शामिल एस आई लालू प्रसाद मल्लाह एवं धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शराब के धंधेबाज अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह भी पढ़ें- 48 बोतल विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...