हरिद्वार, मई 23 -- सिडकुल पुलिस ने 48 पैकेट देसी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू निवासी ग्राम आन्नेकी थाना सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है। उसे शनिवार को टैप इंडिया कंपनी के सामने से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 48 पैकेट कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...