रामपुर, फरवरी 14 -- लदौरा नारायणपुर स्थित साईं सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को आई एस सी बोर्ड बारहबी की परीक्षा शुरु हुई। पहले दिन परीक्षा में एक परीक्षार्थी गैर हाजिर रहा। साईं सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर का एकमात्र आईसीएसई और आईएससी बोर्ड का विद्यालय है। जिसमें आई एस सी में 49 विद्यार्थी एवं आई सी एस ई बोर्ड में 108 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन परीक्षा में 48 परीक्षार्थी उपस्थित रहें। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थीयों में खासा उत्साह दिखाई दिया। संपूर्ण परीक्षा स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ शिवांश सक्सेना की कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी अवश्यकताओं का उचित प्रबंध किया गया था। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ शिवांश सक्सेना ने बताया कि परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरु होकर 23 मार्च तक संपन्न होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...