इटावा औरैया, मई 21 -- इटावा। दिगंबर जैन नवग्रह अहिंसा तीर्थ कुनैरा में 48 दिवसीय भक्तांबर विधान का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज के परमशिष्य एवं इटावा गौरव आचार्य प्रमुख सागर महाराज के आशीर्वाद तथा क्षुल्लक प्रगुण सागर महाराज एवं क्षुल्लक परमानंद सागर महाराज के सान्निध्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण का सौभाग्य भद्र कुमार व आशारानी जैन परिवार को सौभाग्य मिला । प्रातःकाल मंदिर परिसर से भव्य घटयात्रा गाजे-बाजे एवं मंगल ध्वनियों के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया श्रद्धालुओं की यह यात्रा तीर्थ परिसर का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंची जहां धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ।इसके यह भी पढ़ें- व्यक्ति जन्म से नहीं कर्मों स...