प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मवेशियों को खुरपका-मुहंपका रोग से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से मवेशियों को टीका लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा। 22 जुलाई से शुरू हो रहे 48 दिवसीय टीकाकरण अभियान के तहत जिले के छह लाख नौ हजार मवेशियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इसके लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ओर से चिकित्सकों की 50 टीम बनाई गई है। बरसात के मौसम में किसानों के लिए अपने मवेशियों को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने की चुनौती खड़ी हो जाती है। मवेशियों के लिए जानलेवा साबित होने वाला यह रोग पशुपालकों के लिए खासा नुकसानदायक साबित होता है। ऐसे में मवेशियों को इस रोग से सुरक्षित करने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से अभियान के तहत टीका लगाने की तैयारी की गई है। खुरपका-मुंहपका रोग का टीका लगाने का 48 दिवसीय ...