भागलपुर, मार्च 18 -- बिहार शिक्षा परियोजना, भागलपुर के तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर विद्यालय, भ्रमरपुर में संपन्न हुआ। कराटे के कुशल प्रशिक्षक हेमंत कुमार ने छात्राओं को एक महीने तक प्रशिक्षण दिया। इसमें छात्राओं को मजबूत बनने और स्वयं की आत्मरक्षा करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. कुमार चंदन ने कहा कि इस प्रशिक्षण से छात्राओं का मनोबल और आत्मस्वाभिमान बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की 48 छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर शिक्षक मुरलीधर शर्मा, आफताब अली, कुमार गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.