देवरिया, मार्च 18 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर उपनगर के वार्ड संख्या 13 पश्चिमी इचौना में ट्रांसफार्मर खराब होने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार देर रात मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब दो दर्जन से अधिक युवकों ने सोहनाग मोड़ स्थित सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर पुलिस की बैरिकेटिंग लगाकर आवागमन बाधित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों की नोंकझोंक भी हुई।पश्चिमी इचौना में लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार शाम अचानक खराब हो गया, जिससे करीब 150 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके साथ ही वार्ड के 50 से अधिक दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक बिजली बहाल न होने के कारण दुकानदारों को मोमबत्ती के सहारे कारोबार करना पड़ा। लगातार 36 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गर्मी से परेशान लोगों में रो...