48 घंटे से ज्यादा न्यायिक हिरासत में रहे तो स्वत: हो जाएंगे सस्पेंड; सरकारी कर्मचारियों पर SC का बड़ा आदेश
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया जाता है और वह 48 घंटे से ज्यादा समय तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे स्वत: 'निलंबित' (सस्पेंडेड) माना जाएगा। कोर्ट ने ये भी कहा कि ऐसे मामलों में किसी अलग आदेश की जरूरत नहीं है। जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने बिहार के समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल के प्रशासक विश्वजीत सिंह को मिली जमानत को बहाल करते हुए यह टिप्पणी की। सिंह पर एक संविदा कर्मचारी के 36,421 रुपये बकाया वेतन को जारी करने के एवज में 4,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। शीर्ष अदालत ने उसे जमानत मिलने के करीब एक साल बाद (जमानत) रद्द कर दिये जाने संबंधी पटना हाई कोर्ट के आदेश को निरस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.