बांदा, अगस्त 17 -- बांदा। न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुए एनडीपीएस एक्ट के आरोपी संजय उर्फ तन्नु को तिंदवारी, चिल्ला पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि 14 अगस्त को एनडीपीएस एक्ट का आरोपी संजय उर्फ तन्नु न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। लॉकअप से न्यायालय ले जाते समय उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल वीर सिंह को चकमा देकर फरार हो गया। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश के लिए तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। यह भ...