48 घंटे में सौ एमएम से अधिक बारिश, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
बेगुसराय, सितम्बर 25 -- सिंघौल, निज संवाददाता। बुधवार को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को देर शाम तक भी जारी रहा। स्थिति यह है कि पिछले 48 घन्टे में ही सौ एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। जिला सांख्यिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सितंबर माह में 198.8 एमएम बारिश की प्रत्याशा होती है। शुक्रवार की सुबह तक जिले में 173.3 एमएम बारिश हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार 36 घन्टे में 79.6 एमएम बारिश हुई है। इसके बाद शुक्रवार को दिन भर रूक-रूककर बारिश होती रही। पिछले दो दिनों में हो रही घण्टों बारिश के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दैनिक मजदूरी कर परिवार चलाने वाले मजदूरों का काम ठप है। वहीं दो दिनों से हो रही बारिश से बाजार की रौनक गायब हो गई है। बारिश के कारण दुकानदारों में ग्राहक नहीं आने से मायूसी छायी हुई है। आम दिनों की अपेक्षा सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.