कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर, संवाददाता। शहर के एमएसएमई निर्यातकों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें वर्किंग कैपिटल के लिए लंबी बैंकिंग प्रक्रिया और जमानत की बाधाओं से जूझना नहीं पड़ेगा। क्रेडलिक्स के जरिए निर्यात चालानों के आधार पर महज 48 घंटे में फंड उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कारोबार की रफ्तार तेज होगी और नए ऑर्डर समय पर पूरे हो सकेंगे। तिलक निगर विजय कांटिनेंटल में आयोजित आउटरीच कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन्स (एफआईईओ), इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी और एमवनएनएक्सटी के सहयोग से 40 से अधिक एसएमई व एमएसएमई निर्यातकों को इस डिजिटल फाइनेंसिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। क्रेडलिक्स के वाइस प्रेसीडेंट प्रमित जोशी ने बताया कि पारंपरिक बैंकिंग में जहां भुगतान के लिए 10 से 12 सप्ताह का इंतजार करना पड़ता है, ...