48 घंटे में दिन का तापमान 3 डिग्री और रात का तापमान 2 डिग्री बढ़ाने के आसार
कटिहार, मार्च 30 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की ओर है। अगले 48 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में 2 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। अब तक चल रही हल्की पुरवा हवा की जगह तेज पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिससे वातावरण में शुष्कता बढ़ेगी और गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा। आसमान पूरी तरह साफ रहने के कारण सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ेंगी, जिससे दिन में तेज तपिश लोगों को बेहाल कर सकती है।31 डिग्री रहा अधिकतम तापमानकृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.