पूर्णिया, मार्च 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहा। शुक्रवार को सुबह से धूप खिली रही। हालांकि दोपहर बाद बादल छाने के कारण धूप-छांव का दौर शुरू हो गया। आगामी 48 घंटे में तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की संभावना है। 28 एवं 29 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 48 घंटे कुछ स्थानों पर बारिश एवं तेज हवा की भी संभावना है। मेघगर्जन एवं वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है। येलो अलर्ट जारी होने से लोगों को सावधानी की आवश्यकता है। खासकर किसानों को सिंचाई करने से परहेज करना चाहिए। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...