मुंगेर, मई 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने भारत की जनगणना- 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य में प्रतिनियुक्त प्रधानाध्यापकों, प्रधान शिक्षकों एवं शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी प्रतिनियुक्ति संबंधी जानकारी दर्ज करने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि, विभाग के पास जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण शिक्षा कार्य में सहूलियत देने में कठिनाई हो रही है।इसकी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को कुणाल गौरव ने बताया कि, अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिक्षकों को 48 घंटे के भीतर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लॉगिन कर टीचर मॉड्यूल के अंतर्गत डेपुटेशन पर सेंसस ड्यूटी के लिंक पर जाकर प्रगणक अथवा पर्यवे...