मऊ, जनवरी 20 -- मऊ, संवाददाता। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सद्दोपुर गांव में शनिवार रात 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लगभग 200 घर आपूर्ति प्रभावित हुई। गांव में करीब 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड के मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष दिक्कतें हुईं। मोबाइल चार्जिंग, पानी की सप्लाई और घरेलू कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अधिक लोड और पुराने उपकरणों के कारण ट्रांसफार्मर पर दबाव था, जिससे वह खराब हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने कार्रवाई की। सोमवार शाम बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया। इसके बाद गांव में आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.