48 घंटे बाद भी दर्जनों गांवों की बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति
सोनभद्र, मई 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में बुधवार की शाम आई आंधी ने जमकर तबाई मचाई। आंधी के कारण सैकड़ों बिजली के खंभे और दर्जनों ट्रांसफार्मर धराशाई हो गए थे। इससे सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। शुक्रवार को भी दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इससे लोगों को पेयजल को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। कोन क्षेत्र में बुधवार की शाम आई तेज आंधी-तूफान से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली के पोल, खंभे और तार गिर जाने से कोन, रामगढ़, निगाई, नौडीहा, सलैयाडीह, हर्रा, डोमा, मिश्री, खेतकटवा, कचनरवा, लाल बिजौरा तथा मीटिहिनिया किशुनपुरवा समेत दो दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान के बाद 48 घंटे से मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.