अमरोहा, अप्रैल 15 -- थाना क्षेत्र के गांव जेबड़ा मुस्तकम में दलित समाज के लोगों द्वारा रविवार रात आंबेडकर पार्क के लिए चिह्नित भूमि पर बनाए चबूतरे पर स्थापित की गई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को अधिकारी 48 घंटे बाद भी नहीं हटा सके हैं। ग्रामीणों को समझाकर प्रतिमा हटाने की हर कोशिश अब तक नाकाम रही है। बल प्रयोग कर प्रतिमा हटाने की आशंका के मद्देनजर ग्रामीणों के संग महिला व बच्चे मौके पर डटे हुए हैं। ग्रामीणों के दावे के मुताबिक, जेबड़ा मुस्तकम गांव के बाहरी छोर पर आंबेडकर पार्क के लिए भूमि चिन्हित है। यहां पहले से चबूतरा भी बना है। बताया जा रहा है कि रविवार रात किसी वक्त दलित समाज के लोगों ने डॉ.आंबेडकर की करीब छह फीट ऊंची प्रतिमा लाकर चबूतरे पर स्थापित कर दी थी। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति लगाई गई आंबेडकर प्रतिमा को हटवाया, रोष सोमवार दोपहर मौके ...