बलिया, मार्च 16 -- बलिया, संवाददाता। शहर की सड़कों पर पिछले दो दिनों से डंप पड़ा कचरा आख़िरकार शनिवार 48 घंटे बाद भाड़े की जेसीबी से उठान हुआ। हालांकि एकलौते डंपर के भरोसे करीब सौ टन कचरे का निस्तारण नगर पालिका के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। एक ओर जहां कूड़ा निस्तारण केंद्र बसंतपुर पर काम पिछले कई दिनों से ठप हैं, वही जगह को लेकर नगर पालिका आज भी जुगाड़ का ही सहारा ले रही है।शहर के 25 वार्डों से रोजाना करीब 50 टन कचरा इकट्ठा होता है। इसका निस्तारण करने के लिए नगर पालिका के पास कहने को तो दो जेसीबी मशीन और दो बड़े डंपर हैं, लेकिन एक जेसीबी पिछले डेढ़ साल से मरम्मत के लिए मिस्त्री की दुकान पर ही पड़ी है। जबकि दूसरी जेसीबी भी पांच दिन पहले खराब हो गई। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन ने चार दिनों तक भाड़े की जेसीबी बुलाकर कचरे का उठान कराया। किराए के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.