कटिहार, मार्च 8 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिले में अगले 48 घंटे के बाद मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले चार दिनों तक आसमान में लगभग 70 प्रतिशत बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के साथ पुरवा हवा की रफ्तार भी तेज रहने की संभावना जताई गई है, जिससे दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।33 डिग्री रहा अधिकतम तापमानशनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान साफ रहा और मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन हल्की पुरवा हवा के कारण सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस हुआ। दिन में धूप की तीव्रता बढ़ने से तापमान में तेजी से वृद्धि हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.