कटिहार, अप्रैल 7 -- कटिहार, वरीय संवाददाता अप्रैल की शुरुआत के साथ ही जिले में मई-जून जैसी भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह चढ़ते ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि, मौसम विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान से राहत की उम्मीद जगी है। अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।34 डिग्री रहा अधिकतम तापमानसोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे और 8 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। बावजूद इसके उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार बुधवार देर रात तक करीब 6.6 एमएम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.