हमीरपुर, अप्रैल 2 -- राठ, संवाददाता। थानाक्षेत्र के लींगा गांव के निकट 31 मार्च की रात शराब ठेके के सेल्समैन के साथ चार बदमाशों ने असलहों के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश सेल्समैन की बाइक और मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे और उसे मारापीटा भी था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 48 घंटे गुजरने के बाद चार बदमाशों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के करगवां गांव निवासी ज्ञानेश कुमार पुत्र श्रीचंद ने बताया कि वह जरिया थानाक्षेत्र के पवई गांव स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैनी का काम करता है। 31 मार्च की देर रात शराब की दुकान बंदकर बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह लींगा गांव से गोहांड की ओर जाने वाली सड़क पर पहुंचा तभी रात 10:35 बजे बुलेट में सवार होकर चार बदमाशों ने रास्ता रोक कर गाली-गलौज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.