48 घंटे जेल में बिताने के बाद रेलवे के APO और अधीक्षक सस्पेंड, ट्रांसफर के बदले मांगी थी घूस
वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 13 -- UP News: सहायक लोको पायलट दंपति का एक जगह ट्रांसफर करने के लिए घूस मांगने के आरोप में सीबीआई की ओर से गिरफ्तार प्रयागराज मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी (एपीओ) अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र मणि त्रिपाठी को उत्तर मध्य रेलवे ने निलंबित कर दिया है। दोनों के 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद रेलवे प्रशासन ने नियमानुसार यह कार्रवाई की है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि किसी सरकारी कर्मचारी के आपराधिक मामले में 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस या न्यायिक हिरासत में रहने पर नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई की जाती है। दोनों रेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सहायक लोको पायलट दंपति का एक जगह तबादला करने के लिए घूस मांगने के मामले में सीबीआई ने कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.