कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर, संवाददाता। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बीते 48 घंटे में वांछित, इनामिया और वारंटी सहित 746 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सीएम डैशबोर्ड के विश्लेषण के आधार पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ 48 घंटे का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा के नेतृत्व में बीते 14 अप्रैल से सभी थाना प्रभारियों ने वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। साथ ही संदिग्धों की चेकिंग और खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की। अभियान के तहत 495 अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गए। वहीं 38 वांछितों और 212 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं रावतपुर पुल...