48 घंटे के भीतर ई-रिक्शा बरामद, दो आरोपियों को भेजा जेल
अमरोहा, मई 20 -- अमरोहा। शहर कोतवाली की रज्जाक चौकी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से ई-रिक्शा भी बरामद किया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, रिमांड मंजूर होने पर जहां से जेल भेज दिया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इकरार नगर में हुई घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की थी। यहां रहने वाला मोहम्मद आदिल ई-रिक्शा चलाकर परिवार की आजीविका चलाता है। दोपहर में वह खाना खाने के लिए घर आया था, अपनी ई-रिक्शा उसने घर के बाहर खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद जब मोहम्मद आदिल घर से बाहर निकला तो ई-रिक्शा गायब देख उसके होश उड़ गए। मोहल्ले में काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गली में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दो लोग ई-रिक्शा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.