कटिहार, सितम्बर 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले एक भी छात्र का शैक्षणिक रिकॉर्ड अब पोर्टल से बाहर नहीं रहेगा। शिक्षा विभाग ने यू-डायस पोर्टल पर सभी नामांकित छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत डाटा अपलोड कराने के लिए सख्त अभियान शुरू कर दिया है। दो दिन के विशेष अभियान के बाद भी अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर विभाग ने अब अंतिम 48 घंटे का समय तय करते हुए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को हर हाल में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जारी निर्देश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों का पूरा विवरण यू-डायस पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से पूर्व में सभी प्रखंडों में प्रधानाध्यापकों की बैठक और विशेष कैंप आयोजित किए गए थे...