खगडि़या, मई 4 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत धुतौली दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार से 48 घंटे का रामध्वनि यज्ञ भक्ति और आस्था के माहौल में रविव को शुरू हुआ। यज्ञ का उद्घाटन बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल द्वारा किया गया। इससे पहले यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाएं एवं कन्याओं ने भाग लिया। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर भूतौली मालपा होते हुए बागमती नदी तट पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने जल भरकर पुनः गांव भ्रमण किया। पूरे रास्ते डीजे और भक्ति गीतों के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा। यज्ञ में आचार्य पंडित सिंटू पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। यह भी पढ़ें- खगड़िया: 48 घंटे का रामध्वनि यज्ञ शुरू, विधायक ने किया उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुखिया प्रतिनिधि डॉ. दीपक कुमार ने मंदिर तक ...