48 घंटे और 4 हजार से ज्यादा जगहों पर छापेमारी, दिल्ली पुलिस ने कैसे दिया 'ऑपरेशन कवच 14.0' को अंजाम
नई दिल्ली, जून 27 -- दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन कवच 14.0' के तहत शहर भर में 48 घंटे तक चलाए गए अभियान में ड्रग्स से जुड़े मामलों में 212 मामले दर्ज करके 255 लोगों को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में अलग अलग तरह के नशीले पदार्थ जब्त किए। यह अभियान 22 जून की शाम से 24 जून शाम तक चलाया गया जिसमें सभी 15 पुलिस जिलों में 4,035 जगहों पर एक साथ छापे मारे गए। इनमें जिला पुलिस, अपराध शाखा और स्पेशल सेल के जवान शामिल थे। पुलिस के अनुसार, ड्रग्स की तस्करी करने वालों और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने के लिए 1,474 पुलिस टीम बनाई गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि इन छापों में 237.46 किलोग्राम गांजा, 5.18 किलोग्राम 'हाइड्रोपोनिक गांजा', लगभग 1.1 किलोग्राम हेरोइन, 159.8 ग्राम कोकीन, 366.48 ग्राम चरस, 101.1 ग्राम एमडीएमए, 186 ग्राम मेथामफेटामाइन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.