पूर्णिया, फरवरी 20 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। गुरुवार को चक पंचायत के डोकरेल स्थित शिव मंदिर में 48 घंटे अष्टयाम का समापन हुआ। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण जिसमें पुरुष, महिलाएं, बच्चों ने भाग लिया। शिव के जय जयकार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। अष्टयाम में पांच कीर्तन मंडली ने भाग लेकर अपनी कला से उपस्थित लोगों के मन को मोह लिया। कीर्तन मंडली में डोकरेल, कनखुदिया, कठेली, पोखरिया तथा खरहट कीर्तन मंडली ने अपनी कला से लोगों को मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डोकरेल शिव मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों का योगदान काफी सराहनीय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.