बरेली, फरवरी 7 -- बरेली। जिले में 48 ग्राम पंचायतों ने स्वास्थ्य विभाग को टीबी मुक्त होने का दावा किया है। ऐसे में जिले के टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सर्वे कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग अब इन ग्राम पंचायतों का सूचकांक के अधार पर सर्वे कर सत्यापन के बाद टीबी मुक्त घोषित करने की तैयारी में जुट गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी बरेली डॉ. इंतजार हुसैन ने बताया कि जिले में टीबी उन्मूलन के लिए हर वर्ष अभियान चलाया जाता है इसके अंतर्गत जिले में ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की जाती हैं। इसके लिए शासन के द्वारा छह सूचकांक निर्धारित किए गए हैं। यह सूचकांक जो पंचायत पूर्ण करेंगी। उस ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित जिला अधिकारी के द्वारा 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर किया जाता है। सूचकांक के आधर पर सत्यापन पूर्ण कर स...