48घंटे में 142 गिरफ्तार, शराब और वारंटियों पर सबसे बड़ा शिकंजा
कटिहार, मई 3 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर कटिहार पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। बीते 48 घंटे में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 142 आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। इनमें शराब कारोबारियों, वारंटियों, चोरी और हत्या के प्रयास जैसे मामलों के आरोपित शामिल हैं।एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि तीस अप्रैल को जिलेभर में 94 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी, जबकि एक मई को 48 आरोपित पकड़े गए खास बात यह रही कि दोनों दिनों में शराब मामलों में सबसे अधिक कार्रवाई हुई। शराब मामले में दो दिनों में 60 आरोपित गिरफ्तार किए गए।वारंटियों पर भी पुलिस का शिकंजा कसा रहा। दो दिनों में 35 गैर-जमानती और 26 जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं हत्या के प्रयास के मामलों में तीन लोगों को दब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.