हापुड़, फरवरी 2 -- जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ.शैलेन्द्र कुमार गुप्ता एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक, यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ.अशोक कुमार राना के दिशा निर्देशन में योग वेलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक मनीष शर्मा द्वारा स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज कुचेसर चौपला में योग शिविर लगाया गया। जिसमें 475 छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक जतिन कुमार एवं योग सहायक जयवीर सिंह का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...