सहरसा, अप्रैल 1 -- सिमरी बख्तियारपुर। काठों पंचायत के होनहार छात्र आदर्श कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 500 में से 471 अंक (94.2 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले के टॉप-10 में स्थान बनाकर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भवेश ठाकुर एवं माता ममता ठाकुर के बेटे और सरपंच महेश ठाकुर के पोते अपूर्वा हाई स्कूल बलवाहाट के छात्र आदर्श की उपलब्धि पर पंचायत समिति सदस्य पारितोष सिंह उनके घर पर पहुंचकर सम्मानित किया। श्याम सुंदर पोद्दार, गुलशन कुमार, रवि कुमार, राकेश पोद्दार, पिंकू पोद्दार, विकेश पोद्दार, अमित कुमार पोद्दार,सत्यम पंडित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.