भागलपुर, मार्च 21 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि सनोखर थाना की पुलिस ने एकचारी-मोहनपुर पथ पर जख स्थान के पास वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। यह वाहन झारखंड से आ रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने पिकअप से 98 कार्टन में रखी 180 एमएल की कुल 4704 बोतल विदेशी शराब (करीब 846.72 लीटर) जब्त की। मौके पर ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.