नई दिल्ली, जनवरी 7 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता उत्तर दिल्ली से हरियाणा की बीच जाममुक्त सफर के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 20 किलोमीटर लंबा एलिविटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इंद्रलोक से बवाना स्थित यूईआर-2 तक बनने वाले इस एलिविटेड कॉरिडोर को लेकर पीडब्ल्यूडी एवं एनएचएआई अधिकारियों के बीच बैठक हुई है। इसमें बताया गया है कि इस परियोजना पर लगभग 4700 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी द्वारा यह एलिविटेड कॉरिडोर एनएचएआई से तैयार करवाया जा सकता है। पीडब्ल्यूडी जल्द इसके लिए टेंडर निकालने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार राजधानी में जाम कम करने के लिए सरकार लगातार नई परियोजनाओं एवं संभावनाओं पर काम कर रही है। इसके तहत मुनक नहर के साथ एलिविटेड कॉरिडोर बनाने की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना में इंद्रलोक से लेकर बवाना स्थित यूईआर-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.