लखीमपुरखीरी, जून 24 -- खीरी जिले ने एप डाउन लोड करने के मामले में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। टीबी के खात्मे और मरीजों की सहायता को 'टीबी मुक्त भारत' मोबाइल ऐप शुरू किया है। खीरी में 470 लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है। इससे जिले ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ​सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने टीबी रोगियों की सहायता और बीमारी से जुड़ी जानकारियों को आसान बनाने के लिए 'टीबी मुक्त भारत' नाम से एक महत्वपूर्ण मोबाइल एप लॉन्च किया गया है। इस ऐप की सबसे खास विशेषता इसका एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित 'खुशी' चैटबॉट है, टीबी से जुड़े मरीजों और आम जनता के किसी भी सवाल का तुरंत डिजिटल साथी की तरह जवाब देगा। यह भी पढ़ें- 470 लोगों ने डाउनलोड किया एप, प्रदेश में तीसरा स्थान यह एप टीबी मरीजों, उनके परिजन...