गाजीपुर, जनवरी 4 -- खानपुर। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सैदपुर क्षेत्र में चिन्हित 470 टीबी मरीजों को मिलने वाला पोषण भत्ता पिछले छह महीनों से नहीं मिल पाया है। प्रत्येक मरीज को प्रति माह 1000 रुपये के हिसाब से दी जाने वाली सहायता राशि का कुल 4 लाख 70 हजार रुपये का भुगतान लंबित है। भत्ता न मिलने से मरीजों को इलाज के साथ-साथ पोषण संबंधी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टीबी पीड़ित पोषण भत्ते के भुगतान के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला मुख्यालय तक चक्कर लगाने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सक्षम और निक्षय पोर्टल के अपडेट होने के कारण भुगतान प्रक्रिया बाधित हुई है, जिससे राशि मरीजों के खातों में नहीं पहुंच पा रही है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरकार इलाज के दौरान मरीजों को कुल 600...