बाराबंकी, फरवरी 24 -- बाराबंकी। एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने सोमवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 470 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी अंतर राष्ट्रीय कीमत करीब 94 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सफदरगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एएनटीएफ लखनऊ के प्रभारी निरीक्षक दर्शन यादव ने सोमवार की शाम सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर चंदवारा गांव मोड़ के पास छापा मारकर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता देवी प्रसाद पुत्र स्व. रामबहादुर निवासी ग्राम याकूतगंज थाना जैदपुर व अनिल कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ताड़पुरवा थाना जैदपुर बताया। जमा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 470 ग्राम हेराइन बरामद हुई। इसकी अंतर राष्ट्रीय कीमत करीब 94 लाख रुपये बताया गया...