47.70 लाख की लागत से बनेगा पूरे पूरन संपर्क मार्ग
गौरीगंज, मई 10 -- अमेठी। क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से त्वरित विकास योजना के अंतर्गत सैठा विशेश्वरगंज मार्ग से पूरे पूरन संपर्क मार्ग के नवनिर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। 800 मीटर लंबे इस संपर्क मार्ग के निर्माण पर कुल 47 लाख 70 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना के लिए प्रथम चरण में 23 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। ग्रामीण अभिकरण विभाग को इस सड़क निर्माण का कार्यदायी संस्थान नामित किया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- हेतमापुर से पुरैना तक पक्की सड़क कार्ययोजना में शामिल लंबे समय से खराब मार्ग के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, विशेषक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.