47.7 डिग्री पारा के बीच देश में सबसे ज्यादा तपा बांदा
बांदा, मई 18 -- बांदा। जिलेवासियों को जेठ माह इस वर्ष जमकर तपा रहा है। सोमवार को अधिकतम 47.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ जनपद बांदा देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पहुंच जाने से रात भी बेहद गर्म रही। दिन में दस किलोमीटर गति से चली पछुआ गर्म हवाओं व तेज धूप ने राहगीरों को झुलसाया। दोपहर में हीटवेब के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान रिकार्ड 50 डिग्री तक जा सकता है। मौसम जानकारों का कहना है कि बुंदेलखंड खासकर बांदा जनपद में दस से 20 मई के बीच अधिकतम 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक तापमान सामान्य तौर पर जाता रहा है, पर इस वर्ष अप्रैल में ही तापमान अपने भीषण तेवर दिखा चुका है। अब मई माह के दूसरे पखवारे में भी तापमान में लगातार इजाफा हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.